Sonipat News: रात में घर से निकले नाबालिग का शव पार्क में मिला
संवाद न्यूज एजेंसीसोनीपत: बिहारी मार्केट सेक्टर-15 के पास स्थित पार्क में एक किशोर का शव मिला है। वह रविवार देर रात कॉल आने पर घर से निकला था मगर लौटकर नहीं आया। सोमवार की शाम को उनका शव पार्क में मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आदर्श नगर निवासी कुनाल (17) सेक्टर-15 में अपनी दादी के पास रहते थे। वह कभी-कभी माता-पिता के पास भी आदर्श नगर में दूसरे घर आ जाते थे। रविवार को वह आदर्श नगर में आए थे। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे उनके पास किसी की कॉल आई थी। कॉल सुनने के बाद कुछ देर में वापस आने की बात कह कर वह घर से निकल गए। उन्होंने सेक्टर-15 में बिहारी मार्केट के पास दोस्त से मिलने की बात कही थी। उसके बाद वह नहीं लौटे। सोमवार शाम को परिवार को पता लगा कि कुनाल बिहारी मार्केट के पास पार्क में पड़ा है। परिजन उसे अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। परिवार ने मामले की जांच की मांग की है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में शरीर पर चोट का कोई निशान नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल पाएगा। बताया जा रहा है कि रात को जब कुनाल जा रहे थे तो उनकी मां ने बाहर जाने से मना किया करते हुए दरवाजा भी बंद कर दिया था। उसके बाद भी वह चले गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 01, 2026, 21:36 IST
Sonipat News: रात में घर से निकले नाबालिग का शव पार्क में मिला #TheBodyOfAMinorWhoHadLeftHomeAtNightWasFoundInThePark #SubahSamachar
