Harda: संविदा सब इंजीनियर का होटल के बाथरूम में अर्धनग्न अवस्था में शव, क्या हो सकती है मौत की वजह? जांच शुरू
हरदा शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित मिश्रा पैलेस होटल में मंगलवार सुबह मनरेगा के संविदा सब इंजीनियर गौरव दुबे (54) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। इंद्रपुरी, भोपाल निवासी गौरव दुबे हरदा जनपद पंचायत में मनरेगा योजना के तहत संविदा सब इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे और पिछले लगभग 15 वर्षों से मिश्रा पैलेस होटल में रह रहे थे। उनकी पत्नी, एक बेटा और एक बेटी भोपाल में रहते हैं। शव अर्धनग्न अवस्था में मिला कोतवाली थाना प्रभारी रोशनलाल भारती ने बताया कि गौरव दुबे सोमवार से ही अपने साथियों और परिजनों के फोन रिसीव नहीं कर रहे थे। मंगलवार सुबह कार्यालय के कर्मचारियों ने दोबारा संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल पहुंचकर देखा गया कि कमरा अंदर से बंद था और मोबाइल की घंटी लगातार बज रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसकी मौजूदगी में कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर रूम नंबर 113 के बाथरूम में गौरव दुबे का शव अर्धनग्न अवस्था में मिला। प्रथम दृष्टया पुलिस को आशंका है कि उनकी मौत हार्ट फेल होने से हुई हो सकती है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके हरदा पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गौरव दुबे ने सोमवार सुबह करीब 11:15 बजे तक व्हाट्सएप संदेश देखे थे। आशंका जताई जा रही है कि इसके बाद वह स्नान करने गए होंगे और उसी दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। वहीं, यह जानकारी भी सामने आई है कि उन्हें पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिला था। 15 वर्षों से होटल में रह रहे थे मनरेगा के संविदा सब इंजीनियर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा म 15 वर्षों से होटल में रह रहे थे मनरेगा के संविदा सब इंजीनियर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा म 15 वर्षों से होटल में रह रहे थे मनरेगा के संविदा सब इंजीनियर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा म
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 28, 2026, 23:29 IST
Harda: संविदा सब इंजीनियर का होटल के बाथरूम में अर्धनग्न अवस्था में शव, क्या हो सकती है मौत की वजह? जांच शुरू #CityStates #Crime #Harda #MadhyaPradesh #HardaNews #Mgnrega #SubEngineer #SuspiciousDeath #HardaPolice #MadhyaPradeshNews #CrimeNews #SubahSamachar
