Kullu News: जल्लुग्रां पंचायत में प्रधान पद की जंग हुई रोचक

नौ उम्मीदवार मैदान में, नामांकन वापसी पर नजरउपप्रधान के लिए भी आठ ने भरा है नामांकन पत्र संवाद न्यूज एजेंसी कुल्लू। पार्वती घाटी की जल्लुग्रां पंचायत में प्रधान पद की जंग रोचक हो गई है। यहां प्रधान पद के लिए नौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतर गए हैं। प्रधान पद के लिए कुल नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरा है। ऐसे में प्रधान पद की लड़ाई काफी रोचक हो गई है। हालांकि, वीरवार और शुक्रवार को नामांकन वापसी का दिन तय किया गया है।सबकी नजरें अब नामांकन वापसी पर टिकी हुई हैं। नामांकन वापसी की समयसीमा समाप्त होने के बाद कितने प्रत्याशी मैदान में रहते हैं, यह देखने वाली बात होगी। जल्लुग्रां पंचायत में उपप्रधान पद के लिए कुल आठ प्रत्याशी मैदान में हैं। पंचायत में प्रधान और उप प्रधान के लिए उम्मीदवारों की फेहरिस्त लंबी होने से अब मतदाता भी पसोपेश में हैं। हालांकि, मतदाताओं की ओर से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जीत का अंतर मतदाताओं के बीच बेहद कम रहेगा। पंचायत में चुनाव की चर्चाओं का दौर जारी है। पंचायत चुनाव में इस बार पार्वती घाटी की पंचायतें चर्चा का विषय बनी हुई हैं। घाटी की पुंथल पंचायत में भी प्रधान पद के लिए कुल 15 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे हैं। यहां पर जीत के लिए प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर रहने वाली है। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त कुल्लू, अनुराग चंद्र शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए नामांकन वापसी की प्रक्रिया वीरवार से शुरू होगी। निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी करने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 16:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kullu News: जल्लुग्रां पंचायत में प्रधान पद की जंग हुई रोचक #TheBattleForThePostOfPradhanInJallugrahPanchayatBecameInteresting. #SubahSamachar