Una News: योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयुष विभाग ने कसी कमर
घनारी (ऊना)। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 को ऐतिहासिक और जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से उपमंडल आयुष विभाग अंब ने अपनी तैयारियों को गति दे दी है। इसी कड़ी में आयुष स्वास्थ्य केंद्र भंजाल में उपमंडलीय आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। इसमें अंब और गगरेट क्षेत्र के सभी आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में 21 जून को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। डॉ. शर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी, बढ़ता तनाव और बिगड़ती जीवनशैली अनेक बीमारियों को जन्म दे रही है। ऐसे समय में योग केवल एक विकल्प नहीं बल्कि स्वस्थ जीवन की अनिवार्य आवश्यकता बन चुका है। डॉ. राजेश शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों तथा सार्वजनिक स्थलों पर योग संबंधी गतिविधियों को युद्धस्तर पर संचालित करें। साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संस्थाओं और आम जनता की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया ताकि योग दिवस केवल सरकारी कार्यक्रम न रहकर जन-आंदोलन का स्वरूप ग्रहण कर सके।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 03, 2026, 19:18 IST
Una News: योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आयुष विभाग ने कसी कमर #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
