Sant Kabir Nagar News: कबीर पंथियों के निर्गुण होली में भक्ति गीत का श्रोताओं ने उठाया आनंद
संवाद न्यूज एजेंसी रोसयाबाजार। होली पर जहां क्षेत्र के लोग रंग और फाॅग गीतों में डूबे थे, वहीं सद्गुरु संत कबीर विज्ञान आश्रम पचरा में कबीर पंथियों ने निर्गुण होली का भक्ति से आनंद उठाया। इस दौरान निर्गुण होली भजनों ने श्रोताओं को आत्मिक आनंद से सराबोर कर दिया। आश्रम के महंत सुकृत दास ने कहा कि बाह्य आडंबरों से दूर, मन के भीतर ईश्वर खोजने (निर्गुण भक्ति) और कंचन काया कि नश्वरता जैसे संदेशों वाले गीतों ने माहौल को भक्तिमय और दार्शनिक बना दिया। यह आयोजन प्रेम, ज्ञान और सामाजिक सद्भाव का संदेश देते हुए निर्गुण भजनों के माध्यम से ईश्वर को निराकार और हर जीव में विद्यमान है, जो बाहरी दिखावे के बजाय आत्म-शुद्धि पर केंद्रित है। इस मौके पर पूरन दास, राम फेरदास, सुखलाल दास, ज्ञानी दास, रामकरन दास, निरपत दास, विनय दास, पूरण प्रसाद, बाबूलाल गौतम, लाल जी प्रसाद, अयोध्या मास्टर, भगवान दास, सरबजीत चौरसिया आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 05, 2026, 23:07 IST
Sant Kabir Nagar News: कबीर पंथियों के निर्गुण होली में भक्ति गीत का श्रोताओं ने उठाया आनंद #SANTKABIRNAGARNEWS #SubahSamachar
