Sonipat News: सुंदरकांड पाठ और रामकथा से भक्तिमय हुआ वातावरण
संवाद न्यूज एजेंसी सोनीपत। जीवन नगर स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर में श्रीराम परिवार की ओर से सुंदरकांड पाठ, हरिनाम संकीर्तन एवं श्री रामकथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक निखिल मदान, निवर्तमान मेयर राजीव जैन और निवर्तमान पार्षद लक्ष्मी नारायण तनेजा विशेष रूप से शामिल हुए।संस्था प्रमुख ओमप्रकाश अरोड़ा ने श्रीरामचरितमानस में वर्णित नवधा भक्ति का महत्व बताते हुए कहा कि भगवान श्रीराम ने माता शबरी को नौ प्रकार की भक्ति का मार्ग बताया था। उन्होंने संत संग, कथा श्रवण, गुरु सेवा, प्रभु गुणगान, मंत्र जाप, सदाचार को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में पवन सहगल, श्याम रहेजा, ललित बत्रा, चंद्रकांत, महेश पांडेय, महेश सपड़ा, धीरज, रमाकांत, मेहर चंद, शंकर अरोड़ा और नवीन तनेजा उपस्थित रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:30 IST
Sonipat News: सुंदरकांड पाठ और रामकथा से भक्तिमय हुआ वातावरण #TheAtmosphereBecameDevotionalWithTheRecitationOfSunderkandAndRamKatha #SubahSamachar
