Ayodhya News: आरोग्य मेले में पेट और चर्म रोगियों की रही भीड़
अयोध्या। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। इस दौरान सभी केंद्रों पर पेट और चर्म रोगियों की संख्या अधिक रही। सभी केंद्रों पर 637 रोगियों का इलाज किया गया है। 28 प्राथमिक व आठ नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार की सुबह आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। सभी केंद्रों पर 67 चिकित्सक व 197 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किए गए थे। दोपहर तक चले मेले में आंख के 33, बुखार के 115, सांस के 61, पेट के 161, शुगर के 109, चर्म रोग के 111, टीबी के संदिग्ध 20, एनीमिया के 20, उच्च रक्तचाप के 35 मरीज आए। 84 महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई। 25 गंभीर रोगियों को हायर सेंटर रेफर किया गया। 53 लाभार्थियों के आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाए गए। तारुन प्रतिनिधि के अनुसार, पीएचसी पनभरिया, पछियाना, हैदरगंज, विजयनपुर सजहरा पर 246 मरीजों का इलाज हुआ। अधीक्षक डाॅ. अंशुमान गुप्ता ने बताया कि रोगियों की टीबी रोग की स्क्रीनिंग भी की गई है। मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार पीएचसी सरायधनेठी, अमानीगंज, बवां, गद्दोपुर, खड़भड़िया, शाहगंज पर 181 मरीजों ने इलाज कराया। खून की कमी मिलने पर नौ महिलाओं को आयरन-सुक्रोज का इंजेक्शन लगाया गया। इनमें ज्यादातर मरीज खांसी, बुखार, सांस व त्वचारोग से पीड़ित थे। महबूबगंज प्रतिनिधि के अनुससार, आयुष्मान आरोग्य मंदिर महबूबगंज में डॉ. आरसी गौतम ने 20 मरीजों का इलाज किया। नौ मरीजों की जांच कराई गई। इसमें एक शुगर और एक ब्लड प्रेशर का मरीज पाया गया। सर्दी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा रही। जोड़ों के दर्द और चर्म रोग से संबंधित मरीज भी अस्पताल आए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 29, 2026, 19:27 IST
Ayodhya News: आरोग्य मेले में पेट और चर्म रोगियों की रही भीड़ #TheArogyaMelaWitnessedLargeCrowdsOfPatientsSufferingFromStomachAndSkinAilments #SubahSamachar
