The Aligarh Bar Association: चुनाव में 84.7 फीसदी हुआ मतदान, दो पद पर निर्विरोध निर्वाचन, मतगणना शुरू
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक ढंग से मतदान हुआ। कलेक्ट्रेट बार सभागार में सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े चार बजे तक नारेबाजी के बीच 2289 में से 2013 (84.7 फीसदी) मतदान हुआ। अध्यक्ष व महासचिव पदों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। आज मतगणना शुरू हो गई है, उसके बाद तस्वीर साफ होगी। दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के लिए अध्यक्ष पांच व महासचिव पद के तीन प्रत्याशी मैदान में हैं। दोनों पदों के लिए कांटे की टक्कर रही है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी चौधरी जितेंद्र सिंह व उनकी टीम ने मतदान केंद्र के अंदर की व्यवस्थाएं संभाल रखी थीं। सुबह दस बजे तक भीड़ कम थी, लेकिन दोपहर से मतदाता व अधिवक्ताओं की भीड़ जमा हो गई। भीड़ को देखकर जोश में प्रत्याशियों के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसे लेकर कुछ प्रत्याशियों ने एतराज जताया गया। माहौल गर्म हुआ, लेकिन कुछ बुजुर्ग अधिवक्ताओं के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो गया। इस दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम थे। कुछ लोगों ने बेवजह मतदान परिसर में प्रवेश के प्रयास किए, लेकिन आरओ स्तर से सख्ती कर उनका प्रवेश रोका गया। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस, इंस्पेक्टर क्वार्सी, पीएसी व क्यूआरटी के साथ कलेक्ट्रेट के बाहर ही रहे। मतदान के बाद में आरओ ने मतपेटिकाएं सील करा दी गईं। 26 फरवरी सुबह आठ बजे से मतगणना है। प्रत्याशी सात बजे बुलाए गए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 26, 2026, 12:13 IST
The Aligarh Bar Association: चुनाव में 84.7 फीसदी हुआ मतदान, दो पद पर निर्विरोध निर्वाचन, मतगणना शुरू #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #TheAligarhBarAssociation #BarAssociationElectionCounting #AligarhNews #SubahSamachar
