हादसे का दर्द : एक साथ जली तीन भाइयों की चिता, छलक उठीं आंखें
संवाद न्यूज एजेंसीललितपुर। ललितपुर। सड़क हादसे ने तीन मासूमों की जिंदगी क्या छीनी, पूरे रोंडा गांव की हंसी ही छीन ली। शुक्रवार को जब इन तीन भाइयों की चिताएं एक साथ जली तो श्मशान घाट का मंजर देखकर हर आंख छलक उठी। अपनों को खोने के गम में बदहवास मां-बाप की चीखें और बिलखते ग्रामीणों की सिसकियों से पूरा इलाका गूंज उठा। तीन मासूमों के एक साथ रुखसत होने के इस दर्दनाक मंजर को जिसने भी देखा, वह रो पड़ा। पूरा गांव इस गहरे सदमे में डूब गया। रोंडा निवासी अंशुल (12), सनी (12) और अभिषेक (15) चचेरे भाई थे। बृहस्पतिवार की दोपहर को ग्राम वह खेत पर पूजा-पाठ के लिए प्रसाद लेकर बाइक से जा रहे थे। गांव से कुछ दूर पहुंचने पर नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी थी। जिससे तीनों भाइयों की मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद देरशाम को तीनों भाइयों का शव गांव पहुंचा तो मातम छा गया। परिजन चीख पुकार मचाने लगे। शुक्रवार को अंतिम संस्कार के लिए जब घर से एक साथ जब तीनों की अर्थियां उठीं तो महिलाओं का करुण कंद्रन से हर आंखे नम हो गई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण व रिश्तेदार शामिल हुए। श्मशान घाट पर तीनों चिताएं एक साथ बना कर अंतिम संस्कार किया गया। तीनों भाइयों की एक साथ चिता जलती हुई देखकर वहां मौजूद सभी लोग भावुक हो उठे। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल की तैनाती रही। --------------इस साल जिले में हुई प्रमुख सड़क दुर्घटनाएं26 जनवरी : थाना जाखलौन के ग्राम बरखेरा में राज्यमंत्री के पुत्र की कार से शिवेंद्र (18) व अनुज (20) की मौत हो गई थी। एक घायल थे। 13 फरवरी : थाना बानपुर के ग्राम गुगरवारा के पास तेज रफ्तार बस की टक्कर से बाइक सवार देशपत (27), उसके पुत्र कार्तिक (05) और रिंकू (21) की मौत हो गई थी।23 फरवरी: मड़ावरा के पास स्लीपर बस की टक्कर में बाइक सवार आलोक, राजकुमार और जयदीप की मौत हो गई थी।6 मार्च : थाना मड़ावरा के ग्राम साढूमल में ट्रैक्टर की टक्कर से कलरव निवासी बृजेश और उसकी पुत्री पूनम (11) की मौत हो गई थी। पत्नी पूजा घायल हो गई थी।18 अप्रैल : नेशनल हाईवे-44 पर बांसी के पास ट्रक की टक्कर से थाना बार के ग्राम पुलवारा निवासी रानू कुशवाहा और भाई राजू उर्फ राजेश की मौत हो गई थी। 25 मई : खिरकापुरा तिराहा के पास हाईवे-44 पर बने कट पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार टिंकू उर्फ दिनेश को कुचल दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी।25 मई : थाना जखौरा के बांसी चौकी क्षेत्र में हाईवे-44 पर कार ने बाइक की टक्कर से बाइक सवार जसरथ, जगदीश और नाथूराम की मौत हो गई थी। ------------इंसेटहादसे के लोकर पुलिस जांच मं जुटी है। रोंडा से एमपी के मालथौन टोल प्लाजा तक सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। जिसमें पुलिस ने हादसे को अंजाम देने वाले ट्रक की पहचान कर ली है। जल्द ही ट्रक को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया जाएगा। अजय कुमार, सीओ सदर
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 25, 2026, 02:55 IST
हादसे का दर्द : एक साथ जली तीन भाइयों की चिता, छलक उठीं आंखें #TheAgonyOfTragedy:FuneralPyresOfThreeBrothersBurnTogether;EyesWellUpWithTears. #SubahSamachar
