Meerut News: ट्यूबवेल पर आठ वर्षीय बच्ची से आरोपी ने की छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश
- बच्ची का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, आरोपी को जमकर पीटासंवाद न्यूज एजेंसीकंकरखेड़ा। थाना कंकरखेड़ा क्षेत्र के हाईवे स्थित एक गांव में सोमवार दोपहर गांव के ही दूसरे समुदाय के शहजाद पर आठ वर्षीय बच्ची के साथ छेड़छाड़ और अपहरण के प्रयास का आरोप है। घटना के समय बच्ची पास में ही ट्यूबवेल पर पानी लेने के गई थी। वहीं उसके परिजन पास के खेत में ही गेंहू काट रहे थे। बच्ची के शोर मचाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की।हाईवे स्थित एक गांव निवासी पिड़ित पिता ने मंगलवार को कंकरखेड़ा थाने पर तहरीर दी। बताया कि वह सोमवार सुबह अपनी पत्नी के साथ गांव में ही एक किसान के खेत में गेंहू काट रहे थे। दोपहर के समय उनकी आठ वर्षीय बेटी खेत पर उनके पास पहुंची। कुछ देर बाद परिजनों ने पास में ही एक ट्यूबवेल पर बच्ची को पानी लेने के लिए भेज दिया। बच्ची ट्यूबवेल पर पानी भर रही थी। आरोप है कि इसी बीच गांव का ही दूसरे समुदाय का युवक शहजाद वहां पहुंचा। बच्ची को अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोपी ने बच्ची को जबरन ले जाने का प्रयास भी किया। घटना के दौरान बच्ची ने चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों को आता देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। बच्ची के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी। बाद में लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई है। सीओ दौराला प्रकाशचंद्र अग्रवाल का कहना है कि तहरीर मिल गई है। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।-----------------------
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 21, 2026, 18:53 IST
Meerut News: ट्यूबवेल पर आठ वर्षीय बच्ची से आरोपी ने की छेड़छाड़, अपहरण की कोशिश #TheAccusedMolestedAnEight-year-oldGirlAtATubewellAndAttemptedToKidnapHer. #SubahSamachar
