Chandigarh-Haryana News: अभेद्य एप को 24 घंटे हेल्पलाइन व व्हाट्सएप की सुविधा से जोड़ा
साइबर अपराध के पीड़ित अब तुरंत सूचना देकर मदद प्राप्त कर सकेंगे अमर उजाला ब्यूरो चंडीगढ़। पुलिस ने लोगों की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए अभेद्य एप को और ज्यादा प्रभावी बनाते हुए 24 घंटे हेल्पलाइन और व्हाट्सएप सपोर्ट की सुविधा जोड़ दी है। एप उपयोगकर्ता 01722-930112 नंबर पर कॉल कर सकते हैं या +91 9056555492 पर व्हाट्सएप के जरिए संपर्क कर सकते हैं।एडीजीपी साइबर अपराध सिबास कबिराज के मुताबिक अगर किसी को संदिग्ध कॉल, साइबर ठगी या डिजिटल उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है तो वह तुरंत इसकी सूचना देकर मदद पा सकता है। अभेद्य एक स्मार्ट मोबाइल एप है जिसे हरियाणा पुलिस ने साइबर सुरक्षा के लिए विकसित किया है। यह एप अज्ञात और अंतरराष्ट्रीय नंबरों की पहचान कर उन्हें ब्लॉक करता है। साथ ही संदिग्ध मैसेज, कॉल, वॉइस नोट, वीडियो और इमेज को यूजर तक पहुंचने से पहले ही हटा देता है। यह ऐप ऑनलाइन ठगी, धमकी, स्टॉकिंग और जबरन वसूली जैसे खतरों से बचाने में मदद करता है। नई हेल्पलाइन के साथ अब लोग तुरंत शिकायत दर्ज कर सकते हैं। इससे पुलिस की ओर से तेज कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 24, 2026, 19:09 IST
Chandigarh-Haryana News: अभेद्य एप को 24 घंटे हेल्पलाइन व व्हाट्सएप की सुविधा से जोड़ा #The'Abhedya'AppHasBeenIntegratedWithA24-hourHelplineAndWhatsAppFacility. #SubahSamachar
