Ayodhya News: औपचरिक रहा थाना दिवस, समय पर नहीं पहुंचे जिम्मेदार
अयोध्या। थाना समाधान दिवस महज औपचारिक रह गया है। जिम्मेदार खुद समय पर नहीं पहुंच रहे हैं। शनिवार को आयोजित इस कार्यक्रम में मिल्कीपुर सर्किल के तीन थानों में 24 शिकायतों में महज तीन तो बीकापुर में 10 में तीन, सोहवाल थाने में 14 फरियादियों में सिंर्फ दो को समाधान मिला है।मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक, सर्किल के इनायतनगर, खंडासा और कुमारगंज में 24 शिकायतें प्राप्त हुईं, मौके पर केवल तीन का ही निस्तारण हो सका। सुबह 10 बजे शुरू हुए समाधान दिवस में थाना इनायतनगर में 1:15 बजे नायब तहसीलदार आनंद प्रकाश राय सुनवाई करने पहुंचे। यहां 15 शिकायतों में दो का समाधान हुआ। कुमारगंज थाने में एसडीएम सुधीर कुमार और थानाप्रभारी संतोष कुमार ने छह शिकायतों में से एक का निस्तारण किया। खंडासा में राजस्व अधिकारी अनुपस्थित रहे। थाना अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सोनकर ने तीन मामले दर्ज किए, लेकिन मौके पर एक भी शिकायत का समाधान नहीं हो सका।इनसेटबीकापुर में दो समस्याओं का समाधानबीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान में सुबह अधिकारियों के न पहुंचने पर एसएसआई विजय प्रताप तिवारी ने कमान संभाली। कुल 10 शिकायतें आईं। काफी समय बाद तहसीलदार दिनेश सिंह और कोतवाल अमरेंद्र बहादुर सिंह पहुंचे। दो शिकायतों का निस्तारण किया। साहब, पड़ोसी घर नहीं बनाने दे रहे रौनाही थाने में 14 शिकायतें दर्ज की गईं। मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण किया गया। गोड़वा के करिया की शिकायत थी कि कुछ वर्षों से पुश्तैनी घर छोड़कर गांव में स्थित जयशंकर पांडेय की ट्यूबवेल की रखवाली कर रहे थे। अब पुश्तैनी जमीन पर घर बनाना चाहते हैं तो पड़ोस के दबंग लोग हमें घर नहीं बनाने दे रहे हैं। वहीं, बड़ागांव मुस्तफाबाद के दिनेश यादव ने बताया कि मेरे नाम की बैनामा सुदा जमीन को कुछ दबंग अरसे से कब्जा किए हुए हैं। दोनों प्रार्थना पत्रों पर थाना अध्यक्ष लालचंद सरोज ने राजस्व टीम के जरिए सीमांकन करने का आदेश दिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 28, 2026, 20:51 IST
Ayodhya News: औपचरिक रहा थाना दिवस, समय पर नहीं पहुंचे जिम्मेदार #ThanaDiwasRemainsAMereFormality;OfficialsFailToArriveOnTime #SubahSamachar
