UP: आगरा पहुंचीं थाईलैंड की राजकुमारी, ताजमल का किया दीदार

मुहब्बत की निशानी ताजमहल के दीदार के लिए मंगलवार को थाईलैंड की राजकुमारी सिरिवन्नावरी नारीरत्ना विशेष विमान से शाम 4 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर पहुंचीं। एयरपोर्ट पर प्रशासन ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। शाही मेहमान की सुरक्षा और सुविधा को देखते हुए ताजनगरी में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। एडीएम प्रोटोकॉल प्रशांत तिवारी ने बताया कि राजकुमारी को राज्य अतिथि का दर्जा दिया गया है। उनके पूरे दौरे के दौरान निर्धारित प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। मंगलवार रात उन्होंने ताज के पास के होटल में विश्राम किया। इस दौरान होटल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा घेरा काफी सख्त रखा गया। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राजकुमारी ने बुधवार सुबह ताजमहल का दीदार किया। उनके भ्रमण के दौरान आम पर्यटकों के लिए कुछ समय के लिए अलग व्यवस्थाएं गईं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 11, 2026, 05:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: आगरा पहुंचीं थाईलैंड की राजकुमारी, ताजमल का किया दीदार #CityStates #Agra #PrincessSirivannavariNariratana #ThailandRoyalFamily #TajMahalVisit #AgraAirportReception #StateGuestProtocol #RoyalVisitIndia #SubahSamachar