Panipat News: टेक्सटाइल पार्क की फाइल अटकी, धरने पर बैठे एमडी

पानीपत। औद्योगिक नगरी में अधिकारियों की मनमर्जी के चलते टेक्सटाइल पार्क का कार्य अटक कर रह गया है। जीटी रोड पर दीवाना गांव के नजदीक करीब 59 एकड़ में बनाए जाने वाला पार्क का प्रस्ताव डीटीपी कार्यालय में अटका हुआ है। स्थानीय अधिकारी नवीनीकरण की मंजूरी नहीं दे रहे हैं। ऐसे में 2014 में मंजूर टेक्सटाइल पार्क आज भी फाइलों में अटका हुआ है। प्रोजेक्ट मैनेजर डीटीपी कार्यालय में शुक्रवार को धरने पर बैठ गए। उन्होंने डीटीपी पर जान बूझकर फाइल रोकने के आरोप लगाए हैं। वे करीब चार घंटे तक धरने पर बैठे। सुशील गुप्ता ने बताया कि उन्होंने शहर में टेक्सटाइल पार्क बनाने का फैसला लिया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 2014 में प्रोजेक्ट मंजूर किया था। उन्होंने आलिशान इको टेक्सटाइल पार्क नाम दिया था और दीवाना गांव में 58 एकड़ में 180 प्लॉट काटने की योजना बनाई थी। इसका 2019 में लाइसेंस ले लिया। उन्होंने लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए 2025 में एप्लाई किया था। चंडीगढ़ में 18 अगस्त को निदेशालय ने मंजूर कर जिला नगर योजनाकार को रिपोर्ट देने के लिए लिखा था। वह इसके बाद सात महीने से कार्यालय के चक्कर काट रहा है। अधिकारियों ने अब तक उनकी रिपोर्ट नहीं दी है। ऐसे में टेक्सटाइल पार्क बनाने का काम अटका हुआ है। सर्विस एक्ट में शिकायत दी तो आधी अधूरी दी रिपोर्ट : सुशील गुप्ता ने बताया कि उन्होंने वरिष्ठ नगर योजनाकार रोहतक को 28 नवंबर 2025 को पत्र लिखा। उनको पूरे मामले से अवगत कराया और राइट टू सर्विस एक्ट में कार्रवाई कराने की बात स्पष्ट लिखी। उन्होंने शिकायत की तो 15 फरवरी को एक रिपोर्ट निदेशालय भेजी गई। निदेशालय स्तर के अधिकारियों ने पूरी रिपोर्ट मांगी और मेल के माध्यम अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद भी रिपोर्ट नहीं दी गई है। अधिकारी नहीं मिलते, रजिस्टर तक नहीं लगाया : सुशील गुप्ता ने आरोप लगाया कि वह उनके कर्मचारी कार्यालय के लगातार चक्कर लगा रहे हैं। यहां अधिकारी नहीं मिलते हैं। कार्यालय में विजिटर रजिस्टर भी नहीं लगाया गया है। इससे कार्यालय में आने का रिकॉर्ड तक नहीं मिल पाता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 03:50 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: टेक्सटाइल पार्क की फाइल अटकी, धरने पर बैठे एमडी #TextileParkFileStuck #MDSitsOnStrike #SubahSamachar