Textbook Row: ओडिशा में स्कूली किताबों को लेकर क्यों मचा बवाल? यूथ कांग्रेस ने सरकार को घेरा, निकाली मशाल रैली

Odisha School Textbook Row: भुवनेश्वर में सोमवार को ओडिशा यूथ कांग्रेस ने मशाल रैली निकाली। इस दौरान संगठन ने राज्य की भाजपा सरकार को शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों पर घेरा। कांग्रेस ने स्कूल की किताबों में कथित गलतियों और परीक्षा पेपर लीक के मामलों को लेकर सरकार से जवाब मांगा। रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और यूथ कांग्रेस के नेताओं ने हिस्सा लिया। पार्टी का कहना है कि बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं का सीधा असर छात्रों पर पड़ रहा है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 10, 2026, 10:13 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Textbook Row: ओडिशा में स्कूली किताबों को लेकर क्यों मचा बवाल? यूथ कांग्रेस ने सरकार को घेरा, निकाली मशाल रैली #Education #National #Odisha #SubahSamachar