टीईटी: 17 केंद्रों पर 14,450 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 718 रहे अनुपस्थित

अयोध्या। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के दूसरे दिन शुक्रवार को जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित प्रथम और द्वितीय पाली की परीक्षा में 15,168 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 14,450 शामिल हुए, 718 अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं आए। कुल उपस्थिति 95.27 प्रतिशत रही। केंद्रों पर बायोमीट्रिक सत्यापन और पहचान पत्रों की जांच के बाद ही अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।दो दिनों की परीक्षा पैटर्न के अनुसार, इस बार टीईटी में पारंपरिक रटंत तैयारी के बजाय विषय की समझ और शिक्षण कौशल को प्राथमिकता दी गई। परीक्षा देकर बाहर निकले अभ्यर्थियों ने बताया कि बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र (सीडीपी) में कक्षा की वास्तविक परिस्थितियों, समावेशी शिक्षा, अधिगम प्रक्रिया और शिक्षक के निर्णय से जुड़े केस-आधारित प्रश्न पूछे गए। भाषा-1 और भाषा-2 में केवल व्याकरण के साथ भाषा शिक्षण और शिक्षण विधियों पर आधारित प्रश्नों का अनुपात अधिक रहा। गणित और विज्ञान खंड में सीधे सूत्रों या परिभाषाओं के बजाय अवधारणाओं की समझ पर आधारित प्रश्न पूछे गए। परीक्षा केंद्रों पर सुबह से ही अभ्यर्थियों की भीड़ रही। उड़नदस्तों ने लगातार निरीक्षण किया और सभी केंद्र सीसीटीवी निगरानी में संचालित हुए। पूरे जिले में परीक्षा शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में संपन्न हुई।इनसेट पेपर का स्तर सामान्य था, लेकिन प्रश्नों का तरीका अलग था। बाल विकास और भाषा शिक्षण में कई सवाल समझ पर आधारित थे। -रश्मि सिंह, सुल्तानपुरइनसेटभाषा खंड में अपठित गद्यांश और शिक्षण विधि से जुड़े प्रश्न अधिक थे। व्याकरण के साथ अवधारणाओं की समझ भी जरूरी थी। समय का सही प्रबंधन करना सबसे बड़ी चुनौती रहा। - अंजली वर्मा, अंबेडकरनगर इनसेट आज एक पाली के साथ खत्म होगी टीईटीटीईटी की अंतिम पाली शनिवार सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक जिले के 17 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने, प्रवेश पत्र और फोटोयुक्त पहचान पत्र साथ लाने की सलाह दी गई है। परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों की निगाहें अब प्रारंभिक उत्तर कुंजी और परिणाम की समय-सारिणी पर रहेंगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 03, 2026, 19:20 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




टीईटी: 17 केंद्रों पर 14,450 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, 718 रहे अनुपस्थित #TET:14 #450CandidatesTookTheExamAcross17Centers;718WereAbsent #SubahSamachar