Udhamsingh Nagar: बोर्ड परीक्षार्थियों के ज्ञान और सब्र का आज से इम्तिहान, 20 मार्च को परीक्षाओं को होगा समापन

ऊधमसिंहजिले में 21 फरवरी को 110 परीक्षा केंद्रों पर 39924 विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा देंगे। सभी परीक्षा केंद्रों की 100 गज की परिधि में धारा 163 प्रभावी रहेगी। केंद्रों पर परीक्षार्थियों को डायरी और नेलकटर लाने तक के लिए भी प्रतिबंधित किया गया है। जिले में इस बार हाईस्कूल के 21362 और इंटरमीडिएट के 18562 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षाओं में हिस्सा ले रहे हैं। इसमें हाईस्कूल परीक्षा में संस्थागत 10336 बालक, 10714 बालिका संस्थागत हैं। व्यक्तिगत परीक्षा में 170 बालक और 142 बालिकाएं सम्मिलित होंगे। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में 8355 बालक संस्थागत, 9442 बालिकाएं संस्थागत और 414 बालक व 351 बालिकाएं व्यक्तिगत हैं। परीक्षाएं सम्पन्न कराने के लिए जनपद में 101 मिश्रित और नौ एकल परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जनपद में 37 परीक्षा केंद्र संवेदनशील हैं। इन केंद्रों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी। निगरानी के लिए सीईओ कार्यालय को मुख्य कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां से सभी परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी कैमरों मदद से की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 21, 2026, 13:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Udhamsingh Nagar: बोर्ड परीक्षार्थियों के ज्ञान और सब्र का आज से इम्तिहान, 20 मार्च को परीक्षाओं को होगा समापन #CityStates #UdhamSinghNagar #UttarakhandNews #UkNews #RudrapurNews #BoardExamination2026 #110ExamCentres #39924Students #Section163Imposed #HighSchoolExam #SubahSamachar