Una News: अंधड़ में टेंट... चुनाव में नहीं डिगे संजू

दौलतपुर चौक (ऊना)। पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के दिन भद्रकाली पंचायत में तेज बारिश और अंधड़ के बीच चुनावी नतीजे चर्चा का विषय बन गए है। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में अधिकांश प्रत्याशियों के टेंट तेज हवा के कारण उड़ते दिखाई दे रहे हैं, जबकि उप प्रधान पद के प्रत्याशी सुरेश कुमार संजू का टेंट मजबूती से खड़ा नजर आ रहा है।उस समय लोगों ने इसे सामान्य संयोग माना था लेकिन शाम को जब चुनाव परिणाम घोषित हुए तो यह वीडियो और अधिक चर्चाओं में आ गया। उप प्रधान पद के उम्मीदवार सुरेश कुमार संजू ने 624 मत हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद क्षेत्र में लोगों ने इस संयोग को चुनावी सफलता से जोड़ते हुए मजाकिया अंदाज में कहना शुरू कर दिया कि सुबह अंधड़ में संजू का टेंट नहीं हिला और शाम को चुनावी मैदान में भी संजू नहीं हिला।रोचक बात यह रही कि अगले ही दिन पंचायत समिति वार्ड नंबर-6 भद्रकाली के चुनाव परिणाम में परवीन कुमार संजू ने 1,443 मत प्राप्त कर जीत दर्ज कर ली। लगातार दो दिनों में संजू नाम से जुड़े उम्मीदवारों की जीत ने इस संयोग को और दिलचस्प बना दिया।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 31, 2026, 23:35 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Una news hp news



Una News: अंधड़ में टेंट... चुनाव में नहीं डिगे संजू #UnaNewsHpNews #SubahSamachar