निहंगों के कूच से दून में तनाव: हाई अलर्ट पर पुलिस महकमा; देर रात सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, मची अफरा-तफरी
निहंगों के दून की ओर कूच करने और कुल्हाल बैरियर तोड़कर आगे बढ़ने की सूचना से बृहस्पतिवार को देहरादून में भारी तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर आ गया। डीएम आशीष चौहान, एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल प्रेमनगर क्षेत्र पहुंच गया। बताया गया कि निहंगों का एक जत्था कुल्हाल बैरियर पार कर देहरादून की ओर बढ़ रहा है। इस सूचना के फैलते ही प्रेमनगर, सेलाकुई और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल प्रेमनगर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी और प्रमुख मार्गों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। बैरिकेडिंग कर वाहनों की जांच भी शुरू कर दी गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने निहंगों के संभावित मार्गों और उनके ठहराव स्थलों की जानकारी जुटाई। पुलिस टीमों को अलग-अलग क्षेत्रों में भेजा गया और खुफिया तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया। बैरियर तोड़ उत्तराखंड की सीमा में घुसे निहंग:तलवारें लहराईं, कहां गए किसी को पता नहीं; सड़कों पर उतरी फोर्स
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 02:21 IST
निहंगों के कूच से दून में तनाव: हाई अलर्ट पर पुलिस महकमा; देर रात सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी, मची अफरा-तफरी #CityStates #Dehradun #Uttarakhand #NagrasuGurudwaraCase #UttarakhandNews #Chamoli #Rudraprayag #NihangSikhDispute #NihangDehradunMarch #AgenciesOfficials #SubahSamachar
