UP: मुठभेड़ में मारे गए शूटर सर्वजीत पर लखीमपुर खीरी में दर्ज हैं 10 मामले, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह
पीलीभीत जिले में कपड़ा व्यापारी की हत्या के मामले में वांछित एक लाख रुपये का इनामी शूटर सर्वजीत सिंह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। सर्वजीत लखीमपुर खीरी जिले के उचौलिया थाना क्षेत्र के नईबस्ती मोहनपुर ग्रंट गांव का निवासी था। उसके विरुद्ध उचौलिया थाने में 10 मामले दर्ज हैं। सर्वजीत 28 मई को पीलीभीत के बिलसंडा कस्बे में हुई कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता की हत्या में शामिल था। वह करीब एक महीने से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। उसकी तलाश में पीलीभीत पुलिस की कई टीमें लगातार दबिश दे रही थीं। शनिवार देर रात बिलसंडा थाना क्षेत्र के शीतलपुर गांव के समीप हुई मुठभेड़ में सर्वजीत मारा गया। यह भी पढ़ें-पीलीभीत में मुठभेड़:एक लाख रुपये का इनामी शूटर सर्वजीत ढेर, दरोगा और सिपाही घायल उचौलिया थाना क्षेत्र में 29 अप्रैल 2025 को बकायेदारी के विवाद में हाईवे किनारे स्थित एक ढाबे के पास गांव वरनैया निवासी युवक जीशान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस जांच में हत्या की वारदात में शामिल पांच आरोपियों के नाम सामने आए थे। इनमें सर्वजीत का नाम भी शामिल था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 28, 2026, 13:56 IST
UP: मुठभेड़ में मारे गए शूटर सर्वजीत पर लखीमपुर खीरी में दर्ज हैं 10 मामले, एक साल पहले किया था प्रेम विवाह #CityStates #LakhimpurKheri #Pilibhit #PoliceEncounter #ShooterSarvjeet #Encounter #MurderAccused #SubahSamachar
