Pauri News: अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो ट्रैवलर, दो यात्री घायल

देवप्रयाग। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन धारा के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया, यात्रियों से भरा एक टेम्पो ट्रैवलर अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क पर ही पलट गया। यात्री टेम्पो ट्रैवलर से ऋषिकेश से केदारनाथ जा रहे थे। हादसे के वक्त वाहन में कुल 10 लोग सवार थे। दुर्घटना की आवाज सुनते ही स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए दौड़े और उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन में फंसे सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई लेकिन वाहन में सवार 10 लोगों में से दो यात्रियों को चोटें आई हैं। पुलिस चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि चालक द्वारा सड़क किनारे गिरे पत्थर पर वाहन चढ़ाने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में चिंतन गोयल (45 वर्ष) पुत्र कमलेश गोयल निवासी कांदिवली मुंबई और ललिता साठे (42 वर्ष) पत्नी प्रमोद साठे निवासी ठाणे मुंबई घायल है। दोनों घायलों का उपचार सीएचसी देवप्रयाग में करवाया जा रहा है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 02, 2026, 14:49 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pauri News: अनियंत्रित होकर पलटा टेम्पो ट्रैवलर, दो यात्री घायल #TempoTravellerLostControlAndOverturned #TwoPassengersInjured #SubahSamachar