Pilibhit News: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा टेंपो, मासूम समेत छह घायल, बच्चे के सिर में गंभीर चोट

पीलीभीत के थाना गजरौला क्षेत्र के पिपरिया भजा पुल के पास रविवार दोपहर एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे चालक समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाना गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। हादसे में बरखेड़ा थाना क्षेत्र के फूट कुआं निवासी रामकुमार, उनकी पत्नी अनीता देवी, बेटी सलोनी, किरन देवी, डेढ़ वर्षीय अंकुश और टेंपो चालक घायल हुए हैं।। बताया गया कि अनीता देवी अपने मायके थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम लालपुर से अपनी ससुराल लौट रही थी। जैसे ही टेंपो पिपरिया भजा पुल की चढ़ाई पर पहुंचा वह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में डेढ़ वर्षीय मासूम अंकुश के सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल बच्चों की हालत देखकर मां अनीता देवी मौके पर बिलख-बिलख कर रोने लगी। गजरौला पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को बरखेड़ा सीएचसी भेज दिया गया। ग्रामीणों ने पुल पर चेतावनी संकेतक, स्पीड कंट्रोल के उपाय और अन्य सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 15:12 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Pilibhit News: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा टेंपो, मासूम समेत छह घायल, बच्चे के सिर में गंभीर चोट #CityStates #Pilibhit #Accident #RoadAccident #SubahSamachar