Baghpat: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चलते टेंपो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, दमकल ने पाया काबू
बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर एक चलते टेंपो में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। चालक ने कूदकर बचाई जान जानकारी के अनुसार टेंपो चालक भूरी सिंह एक्सप्रेसवे पर वाहन लेकर जा रहा था। इसी दौरान अचानक टेंपो में आग लग गई। आग की लपटें उठते ही चालक ने तुरंत वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। दमकल ने आग पर पाया काबू घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक टेंपो का काफी हिस्सा जल चुका था।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 12:09 IST
Baghpat: ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चलते टेंपो में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान, दमकल ने पाया काबू #CityStates #Baghpat #बागपतखबर #BaghpatNews #EasternPeripheralExpresswayFire #एक्सप्रेसवेपरआग #TempoFireIncident #RoadAccidentNewsUp #BaghpatAccidentNews #FireInMovingVehicle #UpBreakingNews #ExpresswayIncidentIndia #SubahSamachar
