Panipat News: आंधी और बरिश से घटा तापमान

पानीपत। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार देर रात को जिले में तेज आंधी के साथ बारिश हुई। समालखा खंड में सबसे ज्यादा 31 एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश होने से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की कमी आई है। मौसम विशेषज्ञ ने आगामी दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना जताई है। जिले में रविवार रात को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इस दौरान समालखा खंड में 31, मतलौडा में 12, बापौली में आठ, इसराना में पांच और पानीपत में सबसे कम छह एमएम बारिश हुई। रविवार रात को बारिश और सोमवार को सुबह ही तेज हवा चलने से तापमान में कमी आई। सोमवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 16 किलोमीटर प्रति घंटा रही। सेक्टर-12 के दिनेश ने बताया कि अप्रैल माह में जून माह जैसी गर्मी महसूस की गई। ज पिछले सप्ताह से हवा की तेज रफ्तार और बादलों की आवाजाही से तापमान में कुछ कमी आई थी और अब रविवार को बारिश के होने के बाद और दिन के समय हवा की रफ्तार भी लोगों को गर्मी से राहत देने वाली रही है। कृषि विज्ञान केंद्र उझा के मौसम विशेषज्ञ डॉ. आशीष कुमार ने बताया कि आगामी कई दिन मौसम साफ रह सकता है जिससे अधिकतम तापमान बढ़कर 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पहुंच सकता है। संवाद

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 05, 2026, 02:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: आंधी और बरिश से घटा तापमान #TemperaturesDropDueToStormAndRain #SubahSamachar