Uttarakhand Weather: तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार, मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की

नौतपा के पहले दिन ही तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। दिनभर गर्म हवा चलती रही और लोगों का सड़क पर चलना दूभर हो गया। मौसम विभाग ने मैदानी क्षेत्रों के अलावा इससे सटे पहाड़ी क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं लू की चेतावनी जारी की है। शहर में बीते दो दिनों से तापमान 40 डिग्री से कम था लेकिन उमस बनी हुई थी। सोमवार को पारा फिर बढ़ा और दिन के साथ रात के तापमान में भी उछाल आया। दिनभर झुलसाने वाली गर्मी में अधिकतम तापमान 40.4 और न्यूनतम 23.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान पांच डिग्री बढ़कर 29.4 और न्यूनतम 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। गर्मी के चलते दोपहर के समय सड़कों में वाहन कम चले। बाजार में भी रौनक गायब दिखी। हालांकि इस दौरान ठंडे पेय पदार्थ की बिक्री खूब रही। मौसम विभाग के अनुसार हफ्ते भर तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 26, 2026, 06:08 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Uttarakhand Weather: तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार, मौसम विभाग ने लू की चेतावनी जारी की #CityStates #Nainital #UttarakhandNews #UkNews #NainitalNews #UttarakhandWeather #SubahSamachar