Noida News: पिता के डांटने पर घर से निकला किशोर, प्राथमिकी दर्ज

पिता के डांटने पर घर से निकला किशोर, प्राथमिकी दर्ज दादरी संवाद। कोतवाली दादरी क्षेत्र के रेलवे रोड स्थित वेद विहार कॉलोनी में पिता के डांटने पर किशोर घर से निकल गया। कोतवाली में चार दिन बाद लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। एसीपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि वेद विहार कॉलोनी में चरण सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनका 14 वर्षीय पुत्र अंश 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती की शोभायात्रा देखने के लिए गया था। शोभायात्रा देखकर वापस घर पहुंचा तो पिता ने फटकार लगा दी, जिसकी वजह से नाराज होकर घर से निकल गया। पुलिस लापता किशोर की तलाश में लगी है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 19, 2026, 18:52 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: पिता के डांटने पर घर से निकला किशोर, प्राथमिकी दर्ज #TeenagerLeavesHomeAfterBeingScoldedByFather;FIRRegistered. #SubahSamachar