Aligarh: इंस्टाग्राम से हुए प्यार में किशोरी के साथ हुआ धोखा, आरोपियों से मिल रही धमकी, डीआईजी से शिकायत
इंस्टाग्राम चलाते हुए युवक से किशोरी को प्यार हो गया। बाद में पता चला कि युवक दूसरे धर्म का निकला। अब आरोपी किशोरीको धमका रहा है। किशोरी ने इसकी शिकायत डीआईजी से की। कासगंज जिले की रहने वाली किशोरी का इंस्टाग्राम पर राजीव नामक आईडी के युवक से दोस्ती हो गई। दोस्ती प्यार में बदल गई। बाद में किशोरी को पता चला कि राजीव नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाई वह युवक आमीद खान निकला। किशोरी ने पहचान छुपाकर प्रेमी व अन्य एक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। जिसे लेकर उसने शिकायत की, पर 15 दिन से न्याय के लिए इधर से उधर घूम रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़िता व उसकी मां को धमका रहे हैं। न्याय न मिलने पर मां-बेटी ने 20 फरवरी को डीआईजी प्रभाकर चौधरी से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 20, 2026, 15:33 IST
Aligarh: इंस्टाग्राम से हुए प्यार में किशोरी के साथ हुआ धोखा, आरोपियों से मिल रही धमकी, डीआईजी से शिकायत #CityStates #Aligarh #UttarPradesh #Teenager #AligarhNews #Love #Friendship #KasganjNews #SubahSamachar
