Delhi NCR News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल
-मुंडका इलाके की घटना, घटना को अंजाम देकर ट्रक समेत भागा चालक -चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कीअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।मुंडका में ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक 16 साल के किशोर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त नितिन के रूप में हुई है। घटना के बाद वाहन समेत भागे चालक पर केस कर पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक 19 साल का मयंक कृष्णा वाटिका नांगलोई में रहते हैं। वह अपने दोस्तों नितिन और समीर के साथ पीवीसी मार्केट में अलग अलग कंपनी के लिए कबाड़ का काम करते हैं। मुंडका थाने में दर्ज प्राथमिकी में मयंक ने बताया कि 25 फरवरी की रात करीब पौने आठ बजे उसने नितिन को घर चलने के लिए फोन किया। समीर बाइक लेकर मौजूद था। फिर तीनों बाइक से घर के लिए रवाना हो गए। मयंक ने बताया कि रात करीब सवा आठ बजे नांगलोई जाने वाले मेन रोहतक रोड पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को साइड मार दिया। समीर की हालत गंभीर है। पुलिस ने नितिन के शव को कब्जे में कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ज्वाला पुरी में रहने वाले उसके पिता मनोज को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस ने मयंक के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 27, 2026, 16:35 IST
Delhi NCR News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किशोर की मौत, दो दोस्त घायल #TeenageBikeRiderKilled #TwoFriendsInjuredInTruckCollision #SubahSamachar
