Kullu News: बास्केटबाल स्टेट चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन
महिला और पुरुष वर्ग में 24 खिलाड़ी किए चयनितसंवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। जिला मुख्यालय स्थित ढालपुर मैदान में बास्केटबाल स्टेट चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन किया गया। रविवार को महिला और पुरुष वर्ग की टीम के लिए चयन प्रक्रिया अपनाई गई।पुरुष और महिला वर्ग में 24 खिलाड़ियों का चयन किया गया। पुरुष वर्ग की टीम में विशाल, तिलकराज, शिवांश, शुभम, वरुण, रोहित, अक्षित, कार्तिक, विकास, ऋषभ, प्रकाश, कैलाश शामिल हैं जबकि महिला वर्ग में सुवर्णा, कुमकुम, अनन्या, इशिका, नामग्याल, अश्मिता, शिवांगी, जोया, दीपिका, कामाख्या, हिमानी, कल्पना का चयन किया गया है। चयन के बाद अब सोमवार से 1 अप्रैल तक प्रशिक्षण शिविर चलेगा। इसमें उन्हें बास्केटबाल खेलने की तकनीक बताई जाएगी। शिविर में पंकज कुमार, भूपी ठाकुर और मंजुला गुलेरिया मालपा उन्हें प्रशिक्षण देंगे। कुल्लू जिला बास्केटबाल संघ के अध्यक्ष मनीष शर्मा और सचिव करुण विराग महंत ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई दी। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 22, 2026, 15:30 IST
Kullu News: बास्केटबाल स्टेट चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन #TeamSelectionForBasketballStateChampionship #SubahSamachar
