स्मार्ट मीटर का विरोध: मथुरा की  पंजाबी कॉलोनी में लोगों ने किया प्रदर्शन, बिजली विभाग की टीम के छूटे पसीने

मथुरा के कोसीकलां में बिजली विभाग के कर्मचारी बृहस्पतिवार को पंजाबी कालोनी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर हंगामा किया। सूचना पर एक्सईएन एसपी सिंह, एसडीओ पंकज कुमार ने हस्तक्षेप कर उपभोक्ताओं को समझाया। इसके बाद टीम ने मीटर लगाए। बिजली विभाग की टीम ने पंजाबी कालोनी पहुंचकर कुछ उपभोक्ताओं की केबल काटकर स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू किया। बिजली जाते ही लोगो ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्थिति देख कर्मचारियों ने अधिकारियों को सूचना दे दी। इस पर एक्सईएन एसपी सिंह, एसडीओ पंकज कुमार, टीजी-2 कुलभूषण मौके पर पहुंच गए। उपभोक्ताओं को बातचीत के जरिए समझा गया। एक्सईएन ने बताया कि कोसी डिवीजन में अब तक 7500 उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जा चुके हैं। चार हजार उपभोक्ता बचे हैं, जिनके मीटर लगाने हैं। एक सप्ताह में सभी उपभोक्ताओं के मीटर लगा दिए जाएंगे। इस काम में करीब 30 टीम लगी हुई हैं।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Mar 27, 2026, 01:29 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




स्मार्ट मीटर का विरोध: मथुरा की  पंजाबी कॉलोनी में लोगों ने किया प्रदर्शन, बिजली विभाग की टीम के छूटे पसीने #CityStates #Mathura #SmartMeterProtest #KosiKalan #PowerDepartment #PunjabiColony #ElectricityMeterInstallation #SubahSamachar