Agra News: क्रिकेट मैच में बी टीम ने दर्ज की जीत
आगरा। लायंस क्लब समर्पण आगरा की ओर से शास्त्रीपुरम स्थित क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। 15 ओवर के इस मुकाबले में ए टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 117 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बी टीम का पहला विकेट बिना रन के गिरा, इसके बाद दूसरे और तीसरे नंबर पर उतरे विनीत गुप्ता और प्रवीण अग्रवाल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 88 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। 12वें ओवर में संजय अग्रवाल ने चौका लगाकर टीम को जीत दिला दी। महिलाओं के लिए भी 10 ओवर का विशेष मैच आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वितीय अजय भार्गव रहे। इस मौके पर क्लब अध्यक्ष अंशु मित्तल, सचिव राजीव मित्तल, उपाध्यक्ष राहुल गोयल एवं क्लब चेयरमैन मनीष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 28, 2026, 03:15 IST
Agra News: क्रिकेट मैच में बी टीम ने दर्ज की जीत #TeamBWinsTheCricketMatch #SubahSamachar
