HP Govt CBSE Schools: सीबीएसई स्कूलों में परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगी शिक्षकों की तैनाती, जानें शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सीबीएसई सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की पोस्टिंग परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगी। परीक्षा में टॉप करने वाले शिक्षक के पास अपनी पसंद के स्कूल का चयन करने का विकल्प रहेगा। स्क्रीनिंग टेस्ट के बाद दस्तावेज सत्यापन व काउंसलिंग करने के बाद विषयवार मेरिट सूची तैयार होगी। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने बोर्ड को परीक्षा संचालन, पोस्टिंग प्रक्रिया को मेरिट-कम-प्रेफरेंस से पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। प्रदेश के 145 स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से सीबीएसई का पाठ्यक्रम पढ़ाया जाना है।शिक्षा निदेशालय के निर्देशों के अनुसार चयन प्रक्रिया स्क्रीनिंग टेस्ट से शुरू होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग कर विषयवार मेरिट सूची तैयार की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 20, 2026, 19:19 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




HP Govt CBSE Schools: सीबीएसई स्कूलों में परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगी शिक्षकों की तैनाती, जानें शर्तें #CityStates #Shimla #HpGovtCbseSchools #SubahSamachar