प्रल्हाद जोशी: शिक्षकों की भूमिका पर क्या बोले शिक्षा मंत्री? राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं को भी दी बधाई
Teacher's Day 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने देशभर के शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने तक सीमित नहीं रहते, बल्कि वे छात्रों के भविष्य को आकार देने और देश की मजबूत नींव तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रल्हाद जोशी ने कहा, "शिक्षक केवल ज्ञान देने से आगे बढ़कर काम करते हैं; वे भविष्य को आकार देते हैं। मैं उन सभी शिक्षकों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं, जो हर दिन ज्ञान देने से आगे बढ़कर अगली पीढ़ी को सशक्त बनाने और विकसित भारत की नींव मजबूत करने का काम करते हैं।"
- Source: www.amarujala.com
- Published: Sep 05, 2026, 11:07 IST
प्रल्हाद जोशी: शिक्षकों की भूमिका पर क्या बोले शिक्षा मंत्री? राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं को भी दी बधाई #Education #National #SubahSamachar
