Una News: शिक्षक संघ ने टेट परीक्षा में मांगे 10 ग्रेस अंक
नारी (ऊना)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ऊना ने प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) में 10 ग्रेस अंक देने की मांग उठाई है। संघ का कहना है कि अध्यापक पात्रता परीक्षा में गणित विषय में अति कठिन प्रश्न पूछे गए, जो कि जेबीटी के स्तर के नहीं थे। कला संकाय के अध्यापकों व छात्रों ने 12वीं स्तर का गणित पढ़ा ही नहीं है। ऐसे में अति उच्च स्तर के प्रश्नों को हल करना बहुत मुश्किल है। संघ के जिला अध्यक्ष संदेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि टेट की अनिवार्यता को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष जारी है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 लागू होने से पहले के अध्यापकों को यह परीक्षा अनिवार्य नहीं होनी चाहिए, क्योंकि उस समय भर्ती नियम में टीईटी परीक्षा नहीं थी। अब लगभग 30 साल की सेवा के बाद ये परीक्षा उत्तीर्ण करने का फरमान संघ को कतई भी स्वीकार नहीं है। इस संबंध में जिला महासचिव महेश शारदा, कोषाध्यक्ष अजय कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुखविंद्र पाल सिंह, सुरिंद्र कुमार, समस्त खंड अध्यक्ष कुलदीप कंग सहित अन्य ने सहमति जताई है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 17, 2026, 23:29 IST
Una News: शिक्षक संघ ने टेट परीक्षा में मांगे 10 ग्रेस अंक #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar
