Siddharthnagar News: शिक्षकों और संविदा कर्मियों को मिला कैशलेस इलाज का सुरक्षा कवच

जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने देखा मुख्यमंत्री कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, शिक्षकों को दिए गए प्रतीकात्मक कार्डसिद्धार्थनगर। शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने वाली मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का बुधवार को शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी से योजना का शुभारंभ किया, जिसका लाइव प्रसारण सिद्धार्थनगर में रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में देखा गया। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद डुमरियागंज जगदंबिका पाल, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी, कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्रों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर की।सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां शिक्षकों और संविदा कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा कवच उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने कहा कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और उनके आश्रितों को इसका लाभ मिलेगा। किसी भी बीमारी की स्थिति में परिवार को आर्थिक परेशानी से राहत मिलेगी।उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के तहत करीब 12 लाख शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और उनके आश्रितों को स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी। वहीं, 1.10 करोड़ विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग और स्टेशनरी के लिए डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये की धनराशि भेजी गई है। इसके अलावा 10 लाख शिक्षकों और संविदा कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा देने के लिए भारतीय स्टेट बैंक के साथ एमओयू किया गया है।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारू चौधरी ने कहा कि यह ऐतिहासिक अवसर है। सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ, शिक्षित और आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है।विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना से शिक्षक और उनके परिवार को पांच लाख रुपये तक की चिकित्सा सुविधा का लाभ मिलेगा। डीबीटी के माध्यम से विद्यार्थियों के अभिभावकों के खातों में सीधे धनराशि भेजी जा रही है, जिससे पारदर्शिता बढ़ी है।कार्यक्रम में सांसद, विधायक, महिला आयोग की उपाध्यक्ष, जिलाधिकारी और सीडीओ ने शिक्षकों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के प्रतीकात्मक कार्ड वितरित किए।इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक अरुण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 09, 2026, 03:03 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Siddharthnagar News: शिक्षकों और संविदा कर्मियों को मिला कैशलेस इलाज का सुरक्षा कवच #TeachersAndContractualStaffGetTheSafetyNetOfCashlessMedicalTreatment. #SubahSamachar