Gorakhpur News: स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से अनुशासन और नेतृत्व सीखेंगे प्रशिक्षु शिक्षक
- दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय में पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय के बीएड विभाग में बुधवार को पांच दिवसीय स्काउट एवं गाइड परिचयात्मक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण कर शिविर का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि स्काउट एवं गाइड केवल प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाने का सशक्त माध्यम है। इससे युवाओं में आत्मनिर्भरता, अनुशासन और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता विकसित होती है। वर्तमान समय में अनेक चुनौतियों का सामना कर रही युवा पीढ़ी को ऐसे संगठन सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने प्रशिक्षु शिक्षकों को ईमानदारी से कार्य करने और निरंतर ज्ञान अर्जित करने के लिए प्रेरित किया।शिविर का उद्देश्य प्रशिक्षु शिक्षकों का शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास करने के साथ उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक सहयोग की भावना विकसित करना है। इस दौरान प्रशिक्षुओं को प्रार्थना सत्र, ध्वज शिष्टाचार, नियम, प्रतिज्ञा, सिद्धांत और विभिन्न शैक्षिक एवं मनोरंजक खेलों का प्रशिक्षण दिया गया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 29, 2026, 03:00 IST
Gorakhpur News: स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से अनुशासन और नेतृत्व सीखेंगे प्रशिक्षु शिक्षक #TeacherTraineesWillLearnDisciplineAndLeadershipThroughScout-GuideTraining. #SubahSamachar
