Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग

Tarot Card Reading 16 February 2026:टैरो कार्ड के संकेत बताते हैं कि, 16 फरवरी 2026 का दिन तुला राशि वालों के लिए थोड़ा उलझनों और मानसिक अस्थिरता से भरा रह सकता है। मन में पुरानी बातों को लेकर चिंता की भावना रह सकती है, जिससे आपका फोकस वर्तमान कार्यों से हट सकता है। इस समय बेहतर होगा कि बीती बातों को भूलकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। इसके अलावा तुला राशि वालों को आर्थिक मामलों में सतर्क रहने की आवश्यकता है। अचानक से कोई अनपेक्षित खर्च सामने आ सकता है, जिससे बजट प्रभावित हो सकता है। इसलिए आज अनावश्यक खरीदारी से बचें और धन का सोच-समझकर उपयोग करें। इस राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में थोड़ा दबाव महसूस हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज मंदी या अपेक्षित लाभ न मिलने की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य और समझदारी से निर्णय लेने की आवश्यकता है। किसी रिश्ते में प्रवेश करने से अभी बचें। आइए अन्य राशियों का हाल जानते हैं। टैरो कार्ड का महत्व टैरो कार्ड जातकों के भविष्य में होने वाली घटनाओं का अनुमान लगाते हैं। इसमें कुल 78 कार्ड का डेक होता है, जिसको दो मुख्य भागों में बांटा गया है। इस दौरान मेजर आर्काना में 22 कार्ड को रखा गया है, जिनमें इनका नाम शामिल है। मेजर आर्काना 22 कार्ड के नाम द फूल द मैजिशियन द हाई प्रीस्टेस द एम्प्रेस द एम्परद हायरोफैन्ट द लवर्स द चेरीअट स्ट्रेंथ द हरमिट व्हील ऑफ फॉर्च्यून जस्टिस द हैंग्ड मैन डेथ टेम्परेंस द डेविल द टॉवर द स्टार द मून द सन जजमेंट द वर्ल्ड Feng Shui Tips:फेंगशुई अनुसार ऑफिस में रखें ये 6 शुभ चीजें, बढ़ेगी आमदनी और चमकेगा कारोबार जबकि माइनर आर्काना में 56 कार्ड है। इसके अलावा प्रत्येक को चार भागों में भी विभाजित किया जाता है, जो चार अलग-अलग तत्वों को प्रदर्शित करते हैं। जैसे छड़ी यानी वान्ड, जो अग्नि को दर्शाती है। फिर कप जो पानी को दर्शाता है। इसके बाद तलवार, जिसको स्वोर्ड्स कहते हैं और ये कार्ड वायु को दर्शाती है। वहीं पेंटाकल्स पृथ्वी को दर्शाता है। Feng Shui Tips:फेंगशुई के ये पांच आसान उपाय, शयन कक्ष बनेगा प्रेम, सुख और शांति का केंद्र Grahan 2026:साल 2026 का पहला सूर्य और चंद्र ग्रहण कब लगेगा जानें कहां दिखेंगे ये ग्रहण डिस्क्लेमर (अस्वीकरण):यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 16, 2026, 06:14 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Today Tarot Card Reading: कैसा रहेगा आपका आज का दिन ? जानें 12 राशियों की टैरो रीडिंग #Predictions #National #TarotCardReading #TarotCardReadingForTulaRashi #TarotCardRashifalHoroscopeInHindi #TarotCardReadingOfMesh #TarotCardReadingOfSingh #SubahSamachar