Meerut News: टैप्स स्कूल ने दो स्पर्धाओं में जीते मैच
राधा गोविंद स्कूल में इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट का शुभारंभ फोटो समाचारसंवादमेरठ। गढ़ रोड स्थित राधागोविंद पब्लिक स्कूल में बुधवार से चार दिवसीय इंटर स्कूल फुटबाल टूर्नामेंट की शुरूआत हुई। टैप्स स्कूल ने दो स्पर्धाओं में मैच जीते। कई मुकाबले काफी रोचक हुए तो कुछ एकतरफा रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी और यूपी फुटबाल टीम के चयनकर्ता पवन तोमर, विद्यालय प्रबंधन समिति की सदस्य अनुभा, सुगंधा, प्रधानाचार्या संगीता कश्यप ने किया। प्रतियोगिता में अंडर 14 वर्ग में खेले गए मैच में टैप्स स्कूल की टीम ने पहला मैच 1-0 से जीता। दूसरे मैच में ब्रेंज एजुकेशन वर्ल्ड स्कूल की टीम ने 1-0 से जीत प्राप्त की। तीसरे मैच में राधा गोविंद पब्लिक स्कूल की टीम ने 1-0 से मुकाबला जीता। इसके बाद अंडर 17 वर्ग में आईपीएस की टीम ने 1-0 से मैच जीता। अंडर 17 में ही टैप्स ने 6-0 से जीत प्राप्त की। केएल इंटरनेशनल स्कूल की टीम ने 1-0 से जीत प्राप्त की। अंडर 14 में ही द एवन्यू स्कूल की टीम ने दिन का अंतिम मुकाबला 3-0 से जीता। इन सभी टीमों ने मैच जीतकर टूर्नामेंट में बढ़त बनाई। इस मौके पर आयोजन सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से आगे के मुकाबले खेले जाएंगे। गढ़ रोड स्थित राधा गोविंद स्कूल में फुटबॉल टूर्नामेंट के पहले दिन मैच के दौरान शॉट लगाते खिलाड़- फोटो : credit
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 13, 2026, 18:50 IST
Meerut News: टैप्स स्कूल ने दो स्पर्धाओं में जीते मैच #TapsSchoolWonMatchesInTwoEvents #SubahSamachar
