Mandi News: चौंतड़ा के तनिष और सोनल बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट
चौंतड़ा (मंडी)। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चौंतड़ा में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हुई। समारोह में सेवानिवृत प्रधानाचार्य राम ने मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि सेवानिवृत प्रधानाचार्य राज कुमार, त्रिलोक राणा और सतपाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में पीएम श्री स्कूल चौंतड़ा ने ओवरऑल ट्रॉफी जीतकर पहला स्थान हासिल किया, जबकि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हराबाग उपविजेता रही। बालिका वर्ग में जोगिंद्रनगर स्कूल ने पहला तथा चौंतड़ा स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में चौंतड़ा के तनिष और बालिका वर्ग में चौंतड़ा की सोनल को प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ एथलीट चुना गया। मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय राठौर और एसएमसी अध्यक्ष सनी सूद ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। संवाद
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 24, 2026, 16:07 IST
Mandi News: चौंतड़ा के तनिष और सोनल बने सर्वश्रेष्ठ एथलीट #TanishAndSonalFromChauntraNamedBestAthletes #SubahSamachar
