Kangra News: टांडा मेडिकल कॉलेज में छात्रों को दिखाई विदेश में कॅरिअर की राह

टांडा। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में मेडिकल छात्रों के लिए एक विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को अमेरिका सहित विदेशों में चिकित्सा क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के अवसरों और प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में अमेरिका के पेन्सिलवेनिया के गवर्नर की सलाहकार एवं प्रतिष्ठित फैमिली फिजिशियन डॉ. वासू सिंग ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने अपनी प्रेरणादायक यात्रा साझा करते हुए अमेरिकी स्वास्थ्य प्रणाली और वहां डॉक्टरों के बढ़ते अवसरों के बारे में छात्रों को विस्तार से बताया।सत्र में बताया गया कि एमबीबीएस के बाद अमेरिका में डॉक्टर बनने के लिए किन चरणों से गुजरना पड़ता है। वक्ताओं ने भारतीय डॉक्टरों की वैश्विक स्तर पर बढ़ती भूमिका, विशेषकर अमेरिकी स्वास्थ्य सेवाओं में उनके योगदान पर भी प्रकाश डाला। साथ ही करुणा, नैतिकता, रोगी-केंद्रित सेवा और निरंतर सीखने को सफलता की कुंजी बताया।डॉ. श्रेया ने छात्रों को यूएस मेडिकल लाइसेंसिंग परीक्षा की पूरी प्रक्रिया की जानकारी दी। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. मिलाप शर्मा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजकों और वक्ताओं की सराहना की।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 09, 2026, 23:48 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: टांडा मेडिकल कॉलेज में छात्रों को दिखाई विदेश में कॅरिअर की राह #KangraNews #KangraTodayNews #KangraUpdate #News #Breaking #SubahSamachar