Prayagraj : कोख से खिलवाड़- पड़ोसी जनपदों तक फैला है लड़कियों के अंडाणु निकलवाने वाला नेटवर्क

किशोरियों और युवतियों को पैसे का लालच देकर आईवीएफ सेंटर में अंडाणु निकलवाने वाला गिरोह प्रयागराज के अलावा कौशाम्बी, प्रतापगढ़ समेत अन्य जिलों में भी सक्रिय है। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है। आरोपी हिमांशु के मोबाइल फोन से मिले 10 से अधिक फर्जी आधार कार्ड और करीब 40 युवतियों के फोटो को आपस में मिलान करने में इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने जब आधार कार्ड का रिकॉर्ड देखा तो ऐसी कई युवतियों के नाम पता चले। इनकी सूची बनाई जा रही है। पुलिस जेल भेजे गए पांचों आरोपियों के मोबाइल को जब्त कर सभी के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवा रही है। एसीपी थरवई अरुण पाराशर ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं पर जांच चल रही है कई और खुलासे हो सकते हैं। हिम्मतगंज में किशोरी का किया था ब्रेन वॉश जांच में पता चला है कि जिस किशोरी के अंडाणु निकाले गए, आरोपी पलक उसे हिम्मतगंज की एक दरगाह पर ले जाकर ब्रेन वॉश कर पैसों का लालच देती थी। मामले में पुलिस धर्मांतरण के पहलू पर भी जांच कर रही है। आईवीएफ सेंटर के कई कर्मचारियों से लंबी पूछताछ आईवीएफ सेंटर के दो-तीन कर्मचारियों की भी इस पूरे खेल में भूमिका सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, इन सभी के बयान दर्ज होने के बाद मामले में और भी खुलासा हो सकता है।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 14:58 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Prayagraj : कोख से खिलवाड़- पड़ोसी जनपदों तक फैला है लड़कियों के अंडाणु निकलवाने वाला नेटवर्क #CityStates #Prayagraj #TombNews #AllahabadHighCourt #HighCourtAllahabad #SubahSamachar