Rahul Gandhi In Kanniyakumari: तमिलनाडु की रैली में राहुल बोले- BJP के सामने AIADMK का सरेंडर, RSS को भी घेरा
तमिलनाडु की सियासत चुनावी उबाल पर है और सत्ता की जंग अब खुली टक्कर में बदल चुकी है। जैसे-जैसे मतदान की घड़ी करीब आ रही है, आरोपों और पलटवार की धार और तेज होती जा रही है। इसी क्रम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी नेकन्याकुमारी की रैली से भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोलते हुए राजनीतिक तापमान और बढ़ा दिया। उन्होंने एआईएडीएमके पर सीधे भाजपा के सामनेसमर्पण (सरेंडर) करने काआरोप जड़कर सत्ता समीकरणों को चुनौती दी है, जिससे राज्य की राजनीति में नई हलचल मच गई है। पूरी बात को ऐसे समझिए कि कन्याकुमारी में रैली के दौरान राहुल गांधी नेआरोप लगाया कि एआईएडीएमकेके नेताओं ने भ्रष्टाचारके कारण भाजपा के सामने समर्पणकर दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि राज्य में भाजपा अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए एआईएडीएमके का इस्तेमाल कर रही है। ये भी पढ़ें:-Maharashtra: 'छोटी मछली गिरफ्तार, शार्क अभी भी आजाद', DGCA अधिकारी की गिरफ्तारी पर रोहित पवार ने उठाया सवाल तमिलनाडु पर अपना नियंत्रण चाहता है आरएसएस- राहुल दूसरी ओर अपने संबोधन में राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा किआरएसएस द्रविड़ विचारधाराको पसंद नहीं करता और तमिलनाडु पर अपना नियंत्रण स्थापित करना चाहता है। उनके मुताबिक, तमिलनाडु की पहचान, भाषा और संस्कृति को बचाने के लिए इस विचारधारा को समझना जरूरी है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सीधे तौर पर तमिलनाडु में मजबूत नहीं हो पा रही है, इसलिए वह एआईएडीएमके के जरिए राज्य की राजनीति में प्रवेश करने की कोशिश कर रही है। ये भी पढ़ें:-कुरुक्षेत्र: महिला आरक्षण बनेगा भविष्य की राजनीति का सबसे बड़ा मुद्दा!क्या जनता के बीच जाएंगे प्रधानमंत्री
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 20, 2026, 12:31 IST
Rahul Gandhi In Kanniyakumari: तमिलनाडु की रैली में राहुल बोले- BJP के सामने AIADMK का सरेंडर, RSS को भी घेरा #IndiaNews #Election #National #AssemblyElection2026 #RahulGandhi #Congress #TamilNadu #Kanyakumari #TamilNaduRally #Bjp #SubahSamachar
