Bihar: कटिहार में पंचायत का अजीब फरमान! पहले नाबालिग जोड़े की कराई जबरन शादी, फिर दी तालीबानी सजा

कटिहार के कुर्सेला थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गंगा नदी पार गोबराही दियारा इलाके में ग्रामीणों ने एक नाबालिग लड़का और लड़की को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद पंचायतनुमा फैसला सुनाते हुए दोनों की जबरन शादी करवा दी। इतना ही नहीं, ग्रामीणों ने किशोर को सजा देते हुए उसका आधा सिर मुंडवा दिया और पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आया प्रशासन जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने किशोरी के एक परिजन को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है और मुख्य आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मुखिया ने जताया घटना पर अफसोस मुरादपुर पंचायत के मुखिया ललन राम ने पूरे मामले पर गहरा अफसोस जताया है। उन्होंने कहा कि वार्ड सदस्य के जरिए उन्हें घटना की जानकारी मिली और नाबालिगों के साथ इस तरह का व्यवहार पूरी तरह कानून के खिलाफ है। ये भी पढ़ें:छपरा में रफ्तार का कहर! अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने बाइक को रौंदा, 8 साल की बच्ची की मौके पर मौत पुलिस ने शुरू की कार्रवाई कोढ़ा पुलिस अनुमंडल के डीएसपी रंजन सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 12, 2026, 09:45 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bihar: कटिहार में पंचायत का अजीब फरमान! पहले नाबालिग जोड़े की कराई जबरन शादी, फिर दी तालीबानी सजा #CityStates #Bihar #Purnea #KatiharNews #KurselaPoliceStation #TalibaniPunishment #MinorMarriage #ForcedMarriage #Teenager'sHeadShaved #ViralVideo #SubahSamachar