Noida News: आगाज के दूसरे दिन दिखाई प्रतिभा
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिम्स में आयोजित वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव आगाज के दूसरे दिन प्रतिभा, रचनात्मकता और उत्साह का संगम देखने को मिला। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और शिक्षकों की भागीदारी ने पूरे परिसर को उत्सवमय बना दिया। जिम्स में बुधवार को ट्विस्टेड फिल्म्स, भाषण प्रतियोगिता, वाद-विवाद और कला प्रदर्शनी जैसे विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रत्येक प्रतियोगिता में छात्रों ने अपनी मौलिक सोच, आत्मविश्वास और समकालीन विषयों पर गहन दृष्टिकोण से दर्शकों और निर्णायकों को प्रभावित किया। प्रसिद्ध स्टैंड-अप कॉमेडियन मोहित दुदेजा ने अपनी हास्य शैली से दर्शकों को खूब हंसाया।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 11, 2026, 18:50 IST
Noida News: आगाज के दूसरे दिन दिखाई प्रतिभा #TalentShownOnTheSecondDayOfDebut #SubahSamachar
