Una News: टाहलीवाल ट्रक यूनियन ने फिर बढ़ाया माल भाड़ा

टाहलीवाल (ऊना)। डीजल की कीमतें बढ़ने के बाद ट्रक ऑपरेटरों ने माल भाड़े में इजाफा करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में टाहलीवाल ट्रक यूनियन ने दूसरी बार माल भाड़ा बढ़ा दिया है। पिछले लंबे समय से टाहलीवाल ट्रक यूनियन और उद्योगपतियों की बीच चल रही जद्दोजहद के बीच दाेनों में एक एमओयू साइन हुआ। जिसमें ट्रक यूनियन टहलीवाल ने दूसरी बार माल भाड़े में 1.5 प्रतिशत की वृद्धि की है। अब ऐसे में डीजल के दाम बढ़ने के बाद टाहलीवाल ट्रक यूनियन ने साढ़े पांच प्रतिशत भाड़ा बढ़ाया है। इसे लेकर हाल ही में टाहलीवाल उद्योग संघ आर ट्रक यूनियन के बीच बैठक हुई। जिसमें डीएसपी हरोली, टाहलीवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष राकेश कौशल, सहित ट्रक यूनियन और उद्योग संघ के अन्य सदस्य मौजूद रहे। टाहलीवाल उद्योग संघ के अध्यक्ष राकेश कौशल ने कहा कि माल भाड़ा वृद्धि को लेकर दोनों पक्षों में सहमति बन गई है। अब चार प्रतिशत के बदले साढ़े पांच प्रतिशत माल भाड़ा तय किया गया है। इसके अलावा यदि दूसरे राज्यों में ट्रक माल लेकर जाते हैं तो ग्रीन टैक्स का भुगतान उद्याेग द्वारा किया जाएगा लेकिन उसके लिए टैक्स की पर्ची जमा करवानी होगी। बढ़ा हुआ माल भाड़ा 15 जून से लागू होगा। माल भाड़ा बढ़ने के बाद औद्योगिक क्षेत्र से होने वाली ढुलाई पहले से और महंगी हो जाएगी, जिसका असर कारोबार और बाजार पर भी पड़ेगा। टाहलीवाल से चंडीगढ़ जाने वाले छह पहिये के ट्रक का किराया पहले 10 हजार के करीब था, जो अब साढ़े पांच प्रतिशत के अनुसार बढ़ कर 10,550 रुपये होगा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 13, 2026, 19:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Una News: टाहलीवाल ट्रक यूनियन ने फिर बढ़ाया माल भाड़ा #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #SubahSamachar