Kangra News: पपरोला होली महोत्सव में झांकियां होंगी मुख्य आकर्षण

एक से 5 मार्च तक मनाया जाएगा होली मेलाविधायक किशोरी लाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया फैसलासंवाद न्यूज एजेंसीबैजनाथ (कांगड़ा)। जिला स्तरीय पपरोला होली महोत्सव एक से 5 मार्च तक मनाया जाएगा। मेले का मुख्य आकर्षण शाम को निकलने वाली झांकियां रहेंगी। होली महोत्सव को लेकर एसडीएम कार्यालय में हुई बैठक में विधायक किशोरी लाल ने कहा कि पपरोला का मेला सदियों पुराना है और झांकियों को देखने दूरदराज के लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी होली मेले को धूमधाम से मनाने के लिए मेला कमेटी का प्रशासन पूरा सहयोग करेगा।महोत्सव की शुरुआत बाबा ज्ञान दास मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा के साथ होगी। 4 मार्च को होली खेली जाएगी। मेले के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक संध्या भी होगी। व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनोज सूद, होली मेला के पूर्व अध्यक्ष गौरव सूद , विशाल सूद, भूरी सिंह, सचिन शर्मा ने बताया कि जल्द की होली महोत्सव को लेकर कमेटी का गठन कर लिया जाएगा। इस मेले में सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो, इसके लिए हर बाजार से लोगों को जोड़ा जाएगा। बैठक में तहसीलदार रमन ठाकुर ने बीते वर्ष होली मेले में हुए आय व्यय का लेखा जोखा विधायक किशोरी लाल के समक्ष रखा।

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 22, 2026, 18:42 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Kangra News: पपरोला होली महोत्सव में झांकियां होंगी मुख्य आकर्षण #TableauxWillBeTheMainAttractionAtThePaprolaHoliFestival. #SubahSamachar