टी-20 क्रिकेट: रोमांचक मुकाबले में वाणिज्य विभाग ने कार्मिक विभाग को 6 रनों से हराया, खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Varanasi News: ओपनर अमित राज के 44 बॉल पर 63 और कफिल अहमद के 41 बॉल पर 50 रन की ठोस शुरुआत के दम पर वाणिज्य विभाग ने आठ विकेट के नुकसान पर 187 रन का स्कोर बनाया। जवाब में कार्मिक विभाग के सुनील वर्मा ने 49 बॉल पर 91 रन बनाए, लेकिन वाणिज्य विभाग के ओपनिंग गेंदबाज संतोष ने चार ओवर में तीन विकेट लेकर टीम को 181 रन पर रोक दिया। रोमांचक मुकाबले में वाणिज्य विभाग ने कार्मिक विभाग को 6 रनों से हरा दिया। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की ओर से अंतर-विभागीय ग्रीष्मकालीन टी-20 क्रिकेट लहरतारा मिनी स्टेडियम में खेली जा रही है। वाणिज्य विभाग की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। वाणिज्य विभाग की तरफ से अमित राज ने 44 बॉल पर आठ चौके और दो छक्कों की मदद से 63 रन, कफिल अहमद ने 41 बॉल पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 50 रन, विनय ने 15 बॉल पर पांच चौकों की मदद से 22 रन और संतोष ने 6 बॉल पर दो चौके और एक छक्के की मदद से 17 रन बनाए।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 10, 2026, 23:23 IST
टी-20 क्रिकेट: रोमांचक मुकाबले में वाणिज्य विभाग ने कार्मिक विभाग को 6 रनों से हराया, खिलाड़ियों ने दिखाया दम #CityStates #Sonebhadra #Varanasi #SportsNewsToday #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #SubahSamachar
