साजिश या शरारत: एयरफोर्स स्टेशन में मिला पाकिस्तान लिखा गुब्बार, सर्विलांस डिवाइस या गैस नहीं मिली; जांच जारी
आगरा के खेरिया एयरफोर्स स्टेशन परिसर में संदिग्ध गुब्बारा कहां से पहुंचा, इसकी गहनता से जांच की जा रही है। गुब्बारा पूरी तरह से मशीन से बनाया हुआ है। इस पर प्रिंट कर एसजीए और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन लिखा गया है। इस तरह के गुब्बारे स्थानीय स्तर पर नहीं बनाए जाते हैं। हवाई जहाज के आकार में बने इस गुब्बारे में खुफिया टीमों को किसी तरह की सर्विलांस डिवाइस और घातक गैस के प्रमाण नहीं मिले हैं। शरारत की आशंका पर पुलिस व अन्य खुफिया एजेंसियां जांच कर रही हैं। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन के आसपास बड़ी संख्या में लोग रहते हैं। स्टेशन परिसर में आम आदमी नहीं जा सकता है। परिसर में जाने के लिए कई तरह की जांच से गुजरना पड़ता है। परिसर में जिस स्थान पर संदिग्ध गुब्बारा मिला, वहां पर यात्री प्लेन भी नहीं जाते हैं। किसी बाहरी का आना-जाना भी नहीं रहता है।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 16, 2026, 08:14 IST
साजिश या शरारत: एयरफोर्स स्टेशन में मिला पाकिस्तान लिखा गुब्बार, सर्विलांस डिवाइस या गैस नहीं मिली; जांच जारी #CityStates #Agra #UttarPradesh #KheriaAirForceStation #SuspiciousBalloon #PakistanInternationalAirline #SgaPrint #SurveillanceDevice #HazardousGas #PoliceInvestigation #SubahSamachar
