पैरा-एथलीट की संदिग्ध मौत: महिला दोस्त का सामने आया कनेक्शन, 10 महीने से दोस्ती; दोनों में हुई थी यह आखिरी बात
दिल्ली में पैरा-एथलीट नीरज यादव की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस नीरज यादव की कथित महिला दोस्त से पूछताछ कर रही है। दिल्ली के जाफराबाद पुलिस स्टेशन को 28 अक्तूबर 2026 को रात 12:08 बजे जीटीबी अस्पताल से एक सूचना मिली। इसमें बताया गया कि एक व्यक्ति को आपातकालीन विभाग लाया गया था। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। सूचना मिलने पर एसआई विशाल त्यागी स्टाफ के साथ राजीव गांधी अस्पताल, दिल्ली पहुंचे। जीटीबी अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं वर्तमान में यहीं संचालित हो रही हैं।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 28, 2026, 16:09 IST
पैरा-एथलीट की संदिग्ध मौत: महिला दोस्त का सामने आया कनेक्शन, 10 महीने से दोस्ती; दोनों में हुई थी यह आखिरी बात #CityStates #DelhiNcr #Delhi #NeerajYadavAthlete #CrimeNews #DelhiPolice #SubahSamachar
