फतेहाबाद का पूर्व सरपंच हत्याकांड: निलंबित सरपंच भी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद; कोर्ट में किया जाएगा पेश
फतेहाबाद केगांव खाराखेड़ी में पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी हत्याकांड में पुलिस ने चौथे आरोपी निलंबित सरपंच संजय को भी गिरफ्तार कर लिया है। पहले पुलिस इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में पुलिस वारदात में इस्तेमाल की गई क्रेटा कार भी बरामद की है। आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड खत्म होने के बाद शनिवार को पुलिस फोर्स के साथ आरोपियों का मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहुंची। थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद राय ने बताया कि मामले में आरोपी हमलावर विनोद गोदारा, विक्रम तथा जिलेसिंह उर्फ सेठी निवासी गांव खाराखेड़ी को गिरफ्तार किया गया था। आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। रिमांड के दौरान उनकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त एक 12 बोर बंदूक, एक देशी पिस्तौल तथा 12 बोर के पांच कारतूस बरामद किए गए थे। तीनों आरोपियों के पुलिस रिमांड के दौरान ही शुक्रवार को चौथे आरोपी संजय निवासी गांव खाराखेड़ी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गांव खाराखेड़ी का सरपंच है जो कि निलंबित हो चुका है। आरोपी की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त क्रेटा कार भी बरामद कर ली गई है। बता दें कि 4 जुलाई 2026 को गांव खाराखेड़ी स्थित रंगला पंजाब तड़का ढाबा के पास पूर्व सरपंच राजेंद्र खिलेरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक भतीजे सौरभ के ब्यान पर पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 11, 2026, 10:25 IST
फतेहाबाद का पूर्व सरपंच हत्याकांड: निलंबित सरपंच भी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद; कोर्ट में किया जाएगा पेश #Crime #Fatehabad #Haryana #SubahSamachar
